Advertisement

करियर

बिना परीक्षा मिलती हैं ये सरकारी नौकरियां, सिर्फ मेरिट से होता है सेलेक्शन, जानें-कितनी योग्यता जरूरी

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST
  • 1/8

सरकारी नौकरी पाने के लिए आमतौर पर कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है. लेकिन भारत में कुछ ऐसी सरकारी भर्तियां भी होती हैं जहां लिखित परीक्षा नहीं होती और चयन सीधे मेरिट या शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाता है. इन नौकरियों में उम्मीदवारों का चयन 10वीं-12वीं या डिग्री के अंकों, दस्तावेज सत्यापन और कभी-कभी इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. आइए जानते हैं वो कौन से जॉब हैं. 

  • 2/8

इंड‍िया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

डाक विभाग समय-समय पर Gramin Dak Sevak (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर भर्ती करता है.

योग्यता: 10वीं पास
चयन प्रक्रिया: 10वीं के अंकों की मेरिट लिस्ट
परीक्षा: नहीं
वेतन: लगभग ₹10,000 से ₹24,000 प्रतिमाह
इन पदों के लिए देशभर में भर्ती होती है और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है.
 

  • 3/8

इंड‍ियन रेलवेज में अप्रेंटिस भर्ती

रेलवे के अलग-अलग जोन में हर साल Apprentice भर्ती निकलती है.

योग्यता: 10वीं + ITI
चयन प्रक्रिया: 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट
परीक्षा: नहीं
स्टाइपेंड: लगभग ₹7,000–₹9,000 प्रतिमाह
इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार ट्रेनिंग के बाद रेलवे में आगे स्थायी नौकरी के अवसर भी पा सकते हैं.
 

Advertisement
  • 4/8

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका

राज्य सरकारों के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती भी कई राज्यों में मेरिट के आधार पर होती है.

योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
चयन प्रक्रिया: शैक्षणिक अंकों की मेरिट या इंटरव्यू
वेतन: लगभग ₹5,000–₹12,000 प्रतिमाह (राज्य के अनुसार)
 

  • 5/8

स्वास्थ्य विभाग और NHM में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती

कई राज्यों में ANM, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य पदों पर भर्ती सीधे इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाती है. इनमें लिखित परीक्षा जरूरी नहीं होती.
 

  • 6/8

कैसे करें आवेदन

इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखना चाहिए. जैसे: India Post GDS पोर्टल, रेलवे भर्ती सेल (RRC) की वेबसाइट और राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट चेक करते रहें. 
 

Advertisement
  • 7/8

विशेषज्ञों का कहना है कि मेरिट आधारित भर्तियों में अच्छे अकादमिक अंक और समय पर आवेदन सबसे महत्वपूर्ण होता है.
 

  • 8/8

मेरिट आधारित भर्ती में रखें इन बातों का ध्यान

मेरिट के आधार पर होने वाली सरकारी भर्तियों में उम्मीदवारों के 10वीं, 12वीं या आईटीआई के अंक सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इसलिए आवेदन करते समय अंक सही भरना और सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है. कई विभागों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच भी होती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि उम्मीदवार नियमित रूप से India Post, Indian Railways और राज्य सरकारों की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि भर्ती की जानकारी समय पर मिल सके.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement