आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा, पहले जान लें सारा प्रोसेस

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सबसे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना होगा जो आज जारी कर दी जाएगी. रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा 17 मई को दो पालियों में आयोजित होगी.  

Advertisement
JEE Advanced का एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप आज होगा जारी. JEE Advanced का एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप आज होगा जारी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है.17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप जारी होगा. बता दें कि ये दोनों ही डॉक्यूमेंट उम्मीदवारों के लिए बेहद ही जरूरी है क्योंकि बिना इसके छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि ये दोनों डॉक्यूमेंट आपको कैसे मिलेंगे?

Advertisement

जेईई एडवांस्ड देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए IIT में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा में केवल वही लोग शामिल हो सकते हैं जिन्होंने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है. 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद पर होमपेज पर मौजूद जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी सबमिट करना होगा. लॉगिन होते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होने लगेगा.  

इन तारीखों पर दें ध्यान 

जेईई एडवांस्ड के लिए कुछ जरूरी तारीखों का ऐलान किया गया है जिसपर उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए. इसके लिए एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप आज यानी 11 मई को जारी किया जाएगा. वहीं अगर किसी को स्राइब की जरूरत है, तो उसे 16 मई तक चुनना होगा. परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा. इसके बाद से 21 मई को उम्मीदवारों के आंसर प्रदर्शित किया जाएगा और इसके आधार पर 25 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी किया जाएगा और 1 जून को फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. 

Advertisement

दो पालियों में होगा आयोजन 

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं, दूसरा शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा. 

एडमिट कार्ड पर चेक करें ये जानकारी 

एडमिट कार्ड देखने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले उसमें अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, साइन, परीक्षा केन्द्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को सही से पढ़े. यदि किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई दे तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement