दिल्ली के बवाना थाना एरिया में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर पिन क्लोनिंग के जरिए कई खातों से लाखों रूपये निकाले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में टीम को एटीएम मशीन के बोर्ड पर कैमरा लगा मिला.
एटीएम पिन क्लोन कर 100 से ज्यादा लोगों के खातों से लाखों रुपये निकाले गए हैं. सभी पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी