दिल्लीः गीता कॉलोनी में पूर्व प्रेमी ने लड़की को गोली मारकर की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में एक युवक ने युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवती की इलाज के लिए जाते हुए मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
युवक को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या युवक को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

केशव कुमार / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

राजधानी दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में एक युवक ने युवती को गोली मार खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवती की इलाज के लिए जाते हुए मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

8 दिन पहले हुई थी युवती की शादी
जानकारी के मुताबिक युवती की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी. पड़ोसियों के मुताबिक घटना के वक्त युवती अपने घर के बाहर खड़ी थी. उसका नाम नेहा बताया जा रहा है. युवके ने उसे के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हमलावर युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Advertisement

पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुच गए हैं. जांच से जुड़े ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. नेहा पास ही के इलाके में रहती है. उसके परिजनों को सुचना दे दी गई है. वे लोग मौके पर पहुच रहे हैं.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दोनों का शव
पुलिस ने दोनों के शव को के लिए भिजवा दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों के बयान लेने के साथ पुलिस आगे की तफ्तीश में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement