चंडीगढ़: चार दिन तक महिला से गैंगरेप, गेस्ट हाउस में बनाया था बंधक

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी पीड़िता के साथ लगातार चार दिन तक रेप करते रहे. पीड़िता ने अपने पति को फोन करने की भी कोशिश की लेकिन होटल संचालक सुनील कुमार ने उसका मोबाइल छीन लिया था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ के बाहरी इलाके कैंबवाला में एक युवती के साथ गैंगरेप का दहला देने वाला मामला सामने आया. कैंबवाला गांव के नजदीक एक गेस्ट हाउस में युवती को बंधक बनाकर रखा गया था, जहां चार दिन तक उसके साथ कई लोगों ने रेप किया. बताया जा रहा है कि युवती से गैंगरेप की वारदात में गेस्ट हाउस का संचालक ही मास्टरमाइंड है.

Advertisement

पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक सुनील कुमार उर्फ सन्नी समेत अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि घटना चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना इलाके की है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 22 साल है और वह शादीशुदा है.

चंडीगढ़ की ही रहने वाली पीड़िता को इस दौरान गेस्ट हाउस के एक कमरे में बंद रखा गया. इस दौरान करते हुए आरोपी पीड़िता के साथ लगातार चार दिन तक रेप करते रहे. पीड़िता ने अपने पति को फोन करने की भी कोशिश की लेकिन होटल संचालक सुनील कुमार ने उसका मोबाइल छीन लिया था.

चार दिन बाद किसी तरह जान बचाकर पीड़िता गेस्ट हाउस से भागने में सफल रही. गेस्ट हाउस से बाहर आने के बाद उसने अपने पति को फोन कर अपने साथ बीती घटना का पूरी जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर FIR दर्ज कर ली है और कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान भी दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी और उसके एक साथी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित महिला ने बताया कि सन्नी उसे अपने गेस्ट हाउस लेकर गया था. लेकिन गेस्ट हाउस पहुंचते ही सन्नी के कई साथी भी वहां आ गए और युवती को उन्होंने गेस्ट हाउस के एक कमरे में बंद कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »