यूपीः महिला से चलती कार में गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नोएडा की रहने वाली एक महिला के साथ चलती कार में दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गाजियाबाद,
  • 29 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नोएडा की रहने वाली एक महिला के साथ चलती कार में दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके का है. थाना प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि पीड़िता को किसी बहाने से आरोपियों ने अपनी में बैठा लिया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई. उसके बाद कार सवार दोनों लोगों ने चलती कार में महिला के साथ बलात्कार किया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी पीड़ित महिला को भाटिया मोड के पास फेंककर फरार हो गए. कुछ राहगीरों ने महिला को वहां पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने को अस्पताल पहुंचाया.

महिला की शिकायत पर सिहानीगेट थाने में वीरेंद्र और सुशील नागर नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. महिला का मेडिकल भी कराया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »