पानी को लेकर हुआ झगड़ा, पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या

आरोप है कि कुछ लोगों ने आकर डंडे और रॉड से लाल बहादुर की पिटाई शुरू कर दी और वे बुरी तरह घायल हो गए. लाल बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई.

Advertisement
 पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या

सुरभि गुप्ता / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:38 AM IST

दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक इलाके में पानी को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. शनिवार 17 मार्च की दोपहर लाल बहादुर नामक शख्स की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने पानी के लिए हो रही लड़ाई को रोकने की कोशिश की थी, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

Advertisement

पानी को लेकर हुआ झगड़ा

रोज की तरह शनिवार को भी वजीरपुर में दोपहर को का टैंकर आया. लाल बहादुर का बड़ा बेटा पानी भरने पहुंचे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से उसकी कहा-सुनी हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट भी होने लगी. झगड़े की जानकारी मिलते ही लाल बहादुर बीच-बचाव करने पहुंचे.

होती रही पिटाई, देखते रहे लोग

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने आकर डंडे और रॉड से लाल बहादुर की पिटाई शुरू कर दी और वे बुरी तरह घायल हो गए. लाल बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी हो गई. बताया जा रहा है कि मार-पीट के दौरान घटनास्थल पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी लाल बहादुर को बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना में लाल बहादुर का बेटा भी घायल हुआ है.

Advertisement

चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

वजीरपुर औद्योगिक इलाके में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या है. इसलिए पानी का टैंक आते ही यहां हालात बेकाबू हो जाते हैं. अक्सर पानी को लेकर झगड़े होते रहते हैं. लाल बहादुर की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में एक समते चार लोगों को पकड़ा गया है और जांच जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »