गाजियाबाद के लोनी में व्यापारी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के लोनी में एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को मैदान में फेंक दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
गाजियाबाद के लोनी में हत्या गाजियाबाद के लोनी में हत्या

तनसीम हैदर / देवांग दुबे गौतम

  • गाजियाबाद,
  • 18 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में व्यापारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद शव को खाली मैदान में फेंक दिया गया. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वारदात के बाद व्यापारियों में गुस्सा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

व्यापारी की उम्र 22 साल है और वह लोनी इलाके का रहने वाला है. व्यापारी का नाम साजिद है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए थे. बुलाकर ले जाने वाले लोग उसके परिचित थे. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की गई. उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

परिवारवालों का आरोप है कि पैसे के लेनदेन का विवाद रिश्तेदारों से चल रहा था. जिसके चलते हत्या की गई है. परिवार का कहना है कि लोनी में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है और व्यापार करना मुश्किल हो रहा है.

व्यापारियों का आरोप है कि लोनी में आए दिन वारदात होती रहती हैं. लूट और के मामले गाजियाबाद के लोनी इलाके में आम हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »