यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने विजय मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई टोल प्लाजा के मालिक को धमकी देने के वायरल ऑडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की है. भदोही के औराई थाने में सिपाही ने बीट रपट लिखवाई.

Advertisement
निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटोः फेसबुक) निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटोः फेसबुक)

कुमार अभिषेक

  • भदोही,
  • 19 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

  • धमकी देने के वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर की कार्रवाई
  • एसपी ने जारी की विधायक के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची

कानपुर के बिकरू कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के तेवर तल्ख है. पुलिस की ओर से माफिया और बदमाशों के सफाए के लिए ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है. पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर लगातार कसते शिकंजे के बीच पुलिस ने अब एक और विधायक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है. पुलिस ने विजय मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई टोल प्लाजा के मालिक को धमकी देने के वायरल ऑडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की है. भदोही के औराई थाने में सिपाही ने बीट रपट लिखवाई, जिसके बाद मिश्रा पर 110 जी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने बाहुबली विधायक मिश्रा के खिलाफ दर्ज 71 मामलों की सूची भी जारी की है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिश्रा के खिलाफ भदोही के अलावा प्रयागराज और मिर्जापुर जिलों में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. गौरतलब है कि पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले विजय मिश्रा का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था.

Advertisement

इस ऑडियो में कथित रूप से विधायक मिश्रा लालानगर टोल प्लाजा मामले को लेकर व्यापारी गोपाल कृष्ण महेश्वरी को धमकी दे रहे हैं. पुलिस ने इसी ऑडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए विधायक मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. बता दें कि हाल ही में मुख्तार अंसारी के चार करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर उनके शस्त्र थाने के मालखाने में जमा करा लिए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »