कानपुर: जमीन के विवाद में सपा नेता को मारी गोली

कानपुुर में जमीनी विवाद के चलते एक सपा नेता को कुछ लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
गोली लगने से सपा नेता फैसल गंभीर रूप से घायल हो गए गोली लगने से सपा नेता फैसल गंभीर रूप से घायल हो गए

परवेज़ सागर

  • कानपुर,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता को कुछ लोगों ने गोली मार दी. गोली लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला रंजिश का बताया जा रहा है.

कानपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेल बाजार निवासी 40 वर्षीय सपा फैसल जावेद ने इलाके में एक विवादित भूखंड खरीदा था. जिस पर काफी समय से कल्लू घोसी नाम के व्यक्ति का कब्जा है.

Advertisement

फैसल इस भूखंड को खाली कराना चाहते थे. जिसे लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था. बीती रात फैसल अपने कुछ साथियों के साथ भूखंड के संबंध में बात करने कल्लू के पास गये थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया. और कल्लू के लड़के ने फैसल पर चला दी.

गोली लगने से सपा नेता फैसल गंभीर रूप से घायल हो गए. फैसल के साथियों ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. और फैसल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

डीएसपी सुशील धुले ने बताया कि प्रापर्टी विवाद के चलते स्थानीय सपा नेता को गोली मारी गई है. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »