टुंडे कबाबी के यहां पकड़ी गई 20 करोड़ की कर चोरी

अपने कबाब के जायके के लिए दुनियाभर में मशहूर लखनऊ के टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट की सभी शाखाओं पर सेल्स टैक्स की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
छापे के दौरान बड़ी वित्तीय लापरवाही सामने आई है छापे के दौरान बड़ी वित्तीय लापरवाही सामने आई है

परवेज़ सागर

  • लखनऊ,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

देश और दुनिया में अपने कबाब के जायके के लिए मशहूर लखनऊ के टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट की सभी शाखाओं पर सेल्स टैक्स की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टुंडे कबाबी रेस्टोरेंट की आठ शाखाएं हैं. जो अपने खाने के लिए मशहूर हैं. खासकर कबाब इनकी पहचान है. यूपी सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने इनकी सभी शाखाओं पर एक साथ छापेमारी की. के दौरान करीब बीस करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई.

Advertisement

सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने सभी शाखाओं पर मौजूद दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए. फिलहाल, विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं. विभाग छापे के दौरान कब्जे में लिए गए दस्तावेजों की जांच कर रहा है.

टुंडे कबाबी के नाज सिनेमा रोड स्थित तीन मंजिला एमयू ईटिंग प्वाइंट पर छापे के दौरान 2 लाख का आधा पका और 5 लाख का कच्चा माल पाया गया. इसी तरह कपूरथला और अलीगंज स्थित प्रतिष्ठानों की में भी ऐसा ही माल पाया गया.

व्यापार प्रतिष्ठानों पर रोज का लेखा-जोखा रखने वाली किताबें नही पाई गईं. चौक की दुकान में लगभग 20 हजार प्रतिदिन की बिक्री पाई गई. यहां रेस्टोंरेंट में 8 सिलेण्डर, 2 चूल्हे और 1 भट्टी भी पाई गई.

रहीम नगर के अहमद ईटिंग प्वाइंट में छापेमारी के दौरान 10 हजार का तैयार माल, 5 हजार का कच्चा माल और 30 हजार रुपये के कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वाटर मिले. विभाग के सूत्रों ने बताया कि किसी भी प्रतिष्ठान पर कोई नियमित लेखा पुस्तकें नहीं मिली.

Advertisement

जांच के दौरान पाए गए तैयार माल, कच्चे माल और कब्जे में लिए गए अभिलेखों के आधार पर लगभग 20 करोड़ रुपये की चोरी की बात सामने आ रही है. जांच टीम ने रिकार्ड फाइलें, बिलबुक, समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं. रेस्टोरेंट संचालकों को इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »