नोएडा में लड़की को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, पीड़िता को दिल्ली में छोड़ फरार हुए बदमाश

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक युवती को गाड़ी में बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर

  • नोएडा,
  • 23 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने एक युवती को गाड़ी में बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके का है. बीती रात, कुछ बदमाशों ने नोएडा गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से एक युवती को जबरन अगवा कर लिया. जिसके बाद गाड़ी में ही उसे बंधक बनाकर बदमाश दिल्ली ले गए. जहां आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया.

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह से पीड़िता ने इस बात की शिकायत पुलिस से की. पुलिस फौरन हरकत में आ गई और मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता को मेडिकल के लिए फौरन अस्पताल भेजा गया.

पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक के आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »