कंडे जैसा बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, ऐसे पकड़ा गया स्मगलिंग गैंग

बदलते समय के साथ तस्करी करने वाले भी नए-नए और अनोखे तरीके निकाल रहे हैं. ऐसा ही एक तरीका मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आया, जहां गांजे को कंडे का रूप देकर तस्करी की जा रही थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तस्करी का एक अजीब मामला देखने को मिला जहां गांजा तस्करों ने तस्करी का तरीका ही बदल दिया. पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों की गैंग अनोखा तरीका अपना रही है.

दरअसल, तस्कर गांजे को प्रोसेसिंग कर कंडे की तरह बना रहे हैं और फिर आसानी से पुलिस की चेकिंग के बीच निकल जाते हैं. ऐसा ही मामला बहुत समय से चल रहा था.

Advertisement

केरल गोल्ड स्मगलिंग केसः NIA का दावा- मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले कनेक्शन

एसपी नारकॉटिक्स दिलीप सोनी ने बताया कि पहले तस्कर गांजे को बोरे में भरकर लाया करते थे. गांजे की बदबू से तस्कर पुलिस की पकड़ में आ जाते थे लेकिन अब वे प्रोसेसिंग कर उसकी बेहतरीन पैकिंग करते हैं और फिर ठिकाने लगाते हैं.

इतना ही नहीं, तस्कर अब गांजे को ऑर्गेनिक बताकर दोगुनी कमाई कर रहे हैं. हॉल ही में नारकॉटिक्स विंग ने 20 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है. पकड़े गए तस्कर इसी तरह से गांजा ले जा रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement