दिल्लीः कोंडली नहर में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

दिल्ली की न्यू कोंडली नहर में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक राहगीर ने पुलिस को लाशों के बारे में सूचना दी. लाशें एक पुरुष और महिला की हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस लाशों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है पुलिस लाशों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

दिल्ली की न्यू कोंडली नहर में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई. एक राहगीर ने पुलिस को लाशों के बारे में सूचना दी. लाशें एक पुरुष और महिला की हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पूर्वी दिल्ली की न्यू कोंडली नहर में शनिवार की सुबह करीब 12.30 बजे एक महिला और एक पुरुष की पानी पर तैर रही थी. तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने लाशों को देखा और फौरन पुलिस को इस बात की खबर दी. कोंडली नहर में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाशों को से बाहर निकलवाया. मौके पर पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 35 साल और पुरुष की उम्र करीब 40 साल थी. पुलिस को शक है कि ये लाशें पीछे से बहती हुई आई हैं.

लाशें बुरी तरह से गल चुकी हैं. पुलिस ने दोनों लाशो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश भी कर रही है. पुलिस के मुताबिक आए दिन इस नहर से लावारिस लाशें बरामद होती रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »