यूपीः दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसान के इस कदम के पीछे घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की छाबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • मुज़फ्फरनगर,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसान के इस कदम के पीछे घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की छाबीन कर रही है.

मुजफ्फरनगर पुलिस को ख़बर मिली कि जिले के बसई खुर्द गांव में 35 वर्षीय अरविंद कुमार ने एक पेड़ से लटककर कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

क्षेत्र के थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक अरविंद कुमार ने घरेलू विवाद के चलते यह कठोर कदम उठाया है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

उधर, एक अन्य घटना में मुजफ्फरनगर के ही खतौली नगर में 27 वर्षीय व्यक्ति ने एक ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. अभी तक उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement