CRIMENEWSWarp@07PM: अपराध जगत की पांच बड़ी खबरें

जुर्म आज तक पर जानिए आज शाम की टॉप 5 क्राइम न्यूज

Advertisement
अपराध जगत की टॉप 5 खबरें अपराध जगत की टॉप 5 खबरें

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

बोलो 'भारत माता की जय', कहकर

हरियाणा के हिसार में मस्जिद के बाहर हंगामा करने और एक नमाजी को थप्पड़ मारने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया. उसकी पहचान घटना के वायरल वीडियो से हुई थी. इसके अलावा पुलिस ने करीब सवा सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बेटा देरी से घर लौटा तो , दोस्तों को भी नहीं बख्शा

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में एक पिता ने अपने बेटे और उसके दोस्तों की बेरहमी से पिटाई कर डाली. तीनों एक बर्थडे पार्टी से देर रात को घर लौटे थे. इस दौरान तीनों लड़के बुरी तरह से घायल हो गए. एक पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

नेशनल हाइवे 24 पर दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अवैध हत्यारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे हथियारों का बड़ा जखीरा लेकर सप्लाई करने जा रहे थे. यह कार्रवाई पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस ने तस्करों के पास से एक दर्जन से ज्यादा पिस्टल बरामद की हैं.

गैंगस्टर के बाद फूंकी गाड़ी

एक गैंगस्टर के लिए राजस्थान में मच गया है गदर. कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर 50 हज़ार से ज्यादा लोग सड़क पर आ गए. इसके बाद शुरू हुई हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, तो 20 पुलिसवाले भी अस्पताल पहुंच गए. नागौर में लोगों के गुस्से की आग देर रात तक इसी तरह सुलगती रही. हालात काबू में करने के लिए IG मालिनी अग्रवाल और SP परिश देशमुख ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन हालात काबू से बाहर होते गए.

Advertisement

52 लाख की , प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड

दिल्ली में दो दिन पहले हुई 52 लाख की डकैती के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अभी 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. इस वारदात का मास्टरमाइंड एक प्रॉपर्टी डीलर है. पुलिस इस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों से आरोपियों तक पहुंच गई. शेष आरोपियों की तलाश की जा जारी है. जानकरी के मुताबिक, यह वारदात मालवीय नगर में हुई थी. इस मामले का मास्टरमाइंड एक प्रॉपर्टी डीलर सतीश है. बीते दिनों आरोपी सतीश का एक दूसरे प्रॉपर्टी डीलर से एक जमीन को लेकर डील हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »