हरियाणाः घरेलू नौकरानी ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

हरियाणा के गुडगांव में एक परिवार को घरेलू नौकरानी का पुलिस वेरिफिकेशन न कराना उस वक्त मंहगा पड़ गया, जब नौकरानी घर में रखे लाखों रुपये के गहने लेकर चंपत हो गई. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
पुलिस आरोपी नौकरानी की तलाश कर रही है पुलिस आरोपी नौकरानी की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गुडगांव,
  • 07 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

हरियाणा के गुडगांव में एक परिवार को घरेलू नौकरानी का पुलिस वेरिफिकेशन न कराना उस वक्त मंहगा पड़ गया, जब नौकरानी घर में रखे लाखों रुपये के गहने लेकर चंपत हो गई. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

मामला सायबर सिटी के ज्योति पार्क का है. वहां रहने वाली अनुपमा ने बीती 27 नवम्बर को अपनी अलमारी में तकरीबन 6 लाख रुपये की कीमत के रखे थे. 3 दिसम्बर को जब दोबारा उन्होंने अलमारी में देखा कि तो वहां गहने नहीं थे. गहने गायब देखकर उनके होश उड़ गए.

Advertisement

पीड़िता ने फौरन इस मामले की शिकायत पुलिस को की. शिकायत में पीड़िता ने गहने चोरी करने का आरोप 50 वर्षीय पर लगाया. जिसे उन्होंने एक माह पहले ही घर की साफ़ सफाई के लिए रखा था. उन्होंने बताया कि वे इस मेड का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना भूल गए थे. जिसका खामियाजा उन्हें लाखों रुपये के नुकसान से भुगतना पड़ा.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जांच अधिकारी बिजेंद्र कुमार की मानें तो जल्द ही आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »