रास्ता पूछने के बहाने लड़की को रोककर दिखाया अश्लील वीडियो

पुणे में एक नाबालिग लड़की को रास्ता पूछने के बहाने फोन में अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
रास्ता पूछने के बहाने दिखाई पॉर्न रास्ता पूछने के बहाने दिखाई पॉर्न

राहुल सिंह

  • पुणे,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

पुणे में एक नाबालिग लड़की को रास्ता पूछने के बहाने फोन में अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.

घटना 15 फरवरी की है लेकिन मामला 26 फरवरी को दर्ज किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पसान निवासी 15 वर्षीय छात्रा अपने घर के पास ही स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी. उसी दौरान एक शख्स ने उसे बनेर जाने का रास्ता पूछने के लिए रोका.

Advertisement

जेब से निकाला मोबाइल और दिखाई पॉर्न
लड़की रास्ता बता ही रही थी कि तभी आरोपी युवक ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर लोकेशन बताने की बात कहकर लड़की को की. डरी-सहमी लड़की वहां से भाग निकली. कई दिनों से गुमसुम पीड़िता को देख 26 फरवरी को उसके पिता ने उससे बात की.

गुमसुम पीड़िता ने पिता को बताई आपबीती
पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई. पीड़िता के पिता ने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच कर रही पीएसआई वर्षा शिंदे ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, की धारा 11(3) और 12 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
वर्षा शिंदे के अनुसार, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. बनेर बलेवाड़ी रेजीडेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन अनुराग भारद्वाज ने इस बारे में कहा, वह आरोपी को पकड़वाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने आगे कहा, 'हम पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला से मिलकर बात करेंगे और एरिया में ज्यादा सिक्योरिटी की मांग करेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »