टीचर ने की शिकायत तो छात्रों ने कर दी हत्या

दिल्ली में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता खून से रंग गया. जहां कुछ छात्रों ने अपने टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. छात्र इस बात से खफा थे कि टीचर ने अनुशासन तोड़ने के मामले में उनकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी. पुलिस ने इस संबंध में दो छात्रों को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है पुलिस ने दो आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

दिल्ली में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता खून से रंग गया. जहां कुछ छात्रों ने अपने टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. छात्र इस बात से खफा थे कि टीचर ने अनुशासन तोड़ने के मामले में उनकी शिकायत प्रिंसिपल से की थी. पुलिस ने इस संबंध में दो छात्रों को हिरासत में ले लिया है.

मामला वेस्ट दिल्ली के नांगलोई इलाके का है. जहां सोमवार को राजकीय सर्वोदय स्कूल में एग्जाम के बाद शाम पांच बजे के करीब पीजीटी मुकेश कुमार अपनी क्लास में बैठकर कुछ काम कर रहे थे. तभी कुछ छात्रों ने अचानक वहां पहुंचकर चाकुओं से उन पर हमला कर दिया.

Advertisement

हमले में मुकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े. आरोपी छात्र वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए. घायल टीचर को फौरन एक्शन बालाजी अस्पताल ले जाया गया. जहां कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई.

दूसरे टीचर के अनुसार मुकेश कुमार को पहले भी कुछ लड़कों ने धमकी दी थी. टीचर के मुताबिक 12वीं कक्षा के छात्र हैं. जिनका नाम पढ़ाई नहीं करने और अनुशासनहिनता के कारण काट दिया गया था. धमकी मिलने के बाद टीचर मुकेश कुमार ने प्रिंसिपल और पुलिस से शिकायत भी की थी.

घटना के बाद पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों आरोपी अपने आप को नाबालिग बता रहे हैं. पुलिस उनकी उम्र की जांच भी कर रही है. इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक सहमे हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »