पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने तमिलनाडु से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के आधार पर की गई. जिसमें वह प्रकाश नामक एक कारोबारी से बात कर रहा है.

Advertisement
एक आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- ए.एन.आई.) एक आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- ए.एन.आई.)

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने तमिलनाडु से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो के आधार पर की गई. जिसमें वह प्रकाश नामक एक कारोबारी से बात कर रहा है.

दरअसल, पुलिस को इस मामले के बारे में ऑडियो वायरल होने के बाद ही पता चला. जिसमें की हत्या की साजिश के बारे में आरोपी शख्स किसी प्रकाश नाम के कारोबारी से मोबाइल फोन पर बात रहा है. पुलिस के मुताबिक ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि पीएम को खत्म कर दो.

Advertisement

आरोपी शख्स की शिनाख्त रफीक मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है, जो कोयंबटूर के कुनियामुथुर का रहने वाला है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रफीक को वर्ष 1998 में हुए कोयंबटूर बम धमाके के मामले में दोषी पाया गया था.

अब पुलिस प्रकाश के नाम के उस कारोबारी की जानकारी जुटा रही है, जिससे रफीक बातचीत कर रहा था. उस तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »