झारखंडः स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत

झारखंड की राजधानी रांची के एक स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक चौथी कक्षा का छात्र था. जो मंगलवार की शाम अपने स्कूल में मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • रांची,
  • 30 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची के एक स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक चौथी कक्षा का छात्र था. जो मंगलवार की शाम अपने स्कूल में मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला रांची के कोकर इलाके में मौजूद डॉन बॉस्को स्कूल का है. तुपुदाना के खटंगा गांव का रहने वाला दस वर्षीय स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ता था. मंगलवार की शाम वह स्कूल परिसर में ही संदिग्ध हालात में मृत पाया गया.

Advertisement

छात्र के मौत से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. उसके परिजनों को सूचना दी गई. स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को बताया कि उनके बेटे की झूले से गिर जाने की वजह से हुई है. मृतक छात्र के सिर और कान में चोट के निशान भी देखे गए.

मामला पुलिस तक जा पहुंचा. पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पिता जॉनसन तोरपा के रेफरल अस्पताल में काम करते हैं. जबकि उसकी मां अनगड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में नर्स के तौर पर तैनात है.

पुलिस के मुताबिक यह वारदात मंगलवार की शाम लगभग चार के करीब हुई. हालांकि अभी तक मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है. लेकिन पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »