AIIMS में खुदकुशी या हत्या? अनसुलझी है कहानी

देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स के हॉस्टल के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश के पीछे की कहानी अबतक अनसुलझी है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस के मुताबिक खुशबू किसी लडके को पसंद करती थी. जिसे वो लगातार फ़ोन भी करती थी, लेकिन लड़का शायद बात करने में आनाकानी कर रहा था.

Advertisement
छात्रा की लाश के पीछे की कहानी अबतक अनसुलझी है. छात्रा की लाश के पीछे की कहानी अबतक अनसुलझी है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स के हॉस्टल के कमरे से बरामद हुई छात्रा की लाश के पीछे की कहानी अबतक अनसुलझी है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस के मुताबिक खुशबू किसी लडके को पसंद करती थी. जिसे वो लगातार फ़ोन भी करती थी, लेकिन लड़का शायद बात करने में आनाकानी कर रहा था.

पुलिस की माने तो ने आखिरी कॉल भी उसी लड़के को किया था. उसने उसे SMS भी किया था, 'plz pick my phone call me.' बताया जा रहा है कि खुशबू कोचिंग टाइम से ही उस लडके को पसंद करती थी. अपने इस दोस्त को हमेशा कॉल करती थी. लेकिन वो लड़का फोन नहीं उठाता था. वह खुशबू से SMS करने के लिए कहता था.

प्रवक्ता एम्स डॉक्टर अमित के मुताबिक, खुशबू की मौत के पीछे हो सकती. हम पता लगाने की कोशिश में है कि वजह क्या हो सकती है. जांच में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है. कमरा अंदर से बंद था जिसे सबने मिल कर तोड़ा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement