महाराष्ट्रः पब में छात्रों पर जानलेवा हमला, छेड़खानी को लेकर हुआ था विवाद

महाराष्ट्र के पुणे में कुछ छात्रों को एक पब में पार्टी करना महंगा पड़ गया. कुछ दबंग युवकों ने पहले लड़कियों से छेड़छाड़ की और फिर साथियों के विरोध करने पर उन्होंने सभी छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं.

Advertisement
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 08 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में कुछ छात्रों को एक पब में पार्टी करना महंगा पड़ गया. कुछ दबंग युवकों ने पहले लड़कियों से छेड़छाड़ की और फिर साथियों के विरोध करने पर उन्होंने सभी छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं.

Advertisement

पुणे की एक यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के छात्र पार्थ व्यास और शांतनु रॉय अपनी दों महिला मित्रों के साथ कोरेगांव पार्क में गैस्ट्रो बार गए थे. कुछ देर बाद वहां आरोपी प्रणव दातार और उसके कुछ साथी उनके पास आए और पार्थ व्यास की महिला मित्र को परेशान करने लगे. पार्थ और उसके दोस्तों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों लडकियों के साथ शुरू कर दी.

पार्थ और शांतनु ने पहले आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब आरोपी नहीं माने तो इसकी शिकायत बार के मैनेजर से कर दी. मैनेजर ने आरोपियों को पब से बाहर निकाल दिया. इस बात से गुस्साए आरोपी पब के बाहर पीड़ितों का इंतजार करने लगे.

और जैसे वे चारों छात्र बाहर निकले आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने गुस्से में लडकियों पर बेल्ट से वार किया और लड़कों पर सीमेंट की ईंट से वार किए. इस हमले में पार्थ के सिर पर ईंट लग जाने से गहरी चोट आ गई. उसे पास के कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement

पीड़ितों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों पर केस दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पुलिस उनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है, जो मौके से फरार हो गए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »