गैंग्स ऑफ वासेपुर: होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या

झारखंड के धनबाद शहर के वासेपुर इलाके में आज दो अज्ञात बदमाशों ने एक होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम हो रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण हो सकता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में हुई वारदात झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • धनबाद,
  • 30 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

झारखंड के धनबाद शहर के वासेपुर इलाके में आज दो अज्ञात बदमाशों ने एक होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम हो रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण हो सकता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, वासेपुर इलाके में मंगलवार देर रात होटल मालिक गफ्फार अंसारी का बेटा विक्की अपने पिता के होटल के काउंटर पर बैठा था. करीब सवा आठ बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और उन्होंने विक्की को अपने पास बुलाया. वे उसे पास में ही स्थित एसडी सनराइज स्कूल ले गए. उसकी छाती और गर्दन पर दो गोलियां मार कर फरार हो गए.

विक्की के परिवार के सदस्य उसे भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के केन्द्रीय अस्पताल में ले गए. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद वासेपुर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. इसके मद्देनजर वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम हो रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण हो सकता है. विक्की के परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे फहीम खान के परिवार के सदस्यों का हाथ है. दो महीने पहले एक वाहन की पार्किंग को लेकर विक्की और फहीम खान के भतीजे के बीच हाथापाई हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »