छत्तीसगढ़ः ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. नक्सलियों को शक था कि मृतक पुलिस की मदद करता था.

Advertisement
पुलिस आरोपी नक्सलियों की तलाश कर रही है पुलिस आरोपी नक्सलियों की तलाश कर रही है

BHASHA / परवेज़ सागर

  • दंतेवाड़ा,
  • 30 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. नक्सलियों को शक था कि मृतक पुलिस की मदद करता था.

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोलनार गांव में ने चालीस वर्षीय ग्रामीण विजय मंडावी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी.

कश्यप ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात हथियारबंद नक्सली चोलनार गांव पहुंचे और विजय के घर पर धावा बोल दिया. नक्सलियों ने विजय पर पुलिस का साथ देने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement

बाद में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी कर दी. हत्या के बाद नक्सलियों ने उसके शव को उसके घर से लगभग एक सौ मीटर दूर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने विजय पर पुलिस का साथ देने का आरोप लगाया है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement