राजस्थान: ब्लाइंड मर्डर का 8 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा था

शव की शिनाख्त ब्रजेन्द्र पुत्र गिर्राज मीणा निवासी काजी कोण्डली थाना बाटोदा के रूप में कर परिजनों को सूचित किया गया. मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को घटनास्थल पर बुलवा कर साक्ष्य एकत्रित किए गए. मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.

Advertisement
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमी. पुलिस हिरासत में आरोपी प्रेमी.

शरत कुमार

  • सवाई माधोपुर,
  • 01 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:13 AM IST
  • अवैध संबंधों के चलते दोनों ने वारदात को दिया अंजाम
  • पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में हुई हत्या का पुलिस ने 8 घंटे में खुलासा कर दिया. दरअसल, गुरुवार सुबह बाटोदा थाना इलाके में जीवद नदी के पास एक युवक की लाश मिली थी. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

Advertisement

सवाई माधोपुर एसपी राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे बाटोदा थाना इलाके में जीवद नदी के पास रोड किनारे एक युवक की लाश की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी. सूचना पर थानाधिकारी विवेक हरसाना मौके पर पहुंचे. शव की शिनाख्त ब्रजेन्द्र पुत्र गिर्राज मीणा निवासी काजी कोण्डली थाना बाटोदा के रूप में कर परिजनों को सूचित किया गया. मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को घटनास्थल पर बुलवा कर साक्ष्य एकत्रित किए गए. मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. 

मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची व सीओ बामनवास तेज कुमार पाठक के सुपर विजन में थानाधिकारी बामनवास बृजेश मीणा, थानाधिकारी मलारना डूंगर धनराज मीणा एवं थानाधिकारी बाटोदा विवेकहरसाना की टीम गठित की गई. 

एसपी राजेश सिंह ने बताया कि गठित टीम ने मात्र 8 घंटों में हत्या के आरोपी जसराम मीना पुत्र हरिराम (32) निवासी पाडलीथाना बालाघाट जिला करौली व मृतक की पत्नी निरमा मीना (23) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. जसराम मीना गांवमोरपा में पोस्ट मास्टर के पद पर 9 साल से कार्यरत है. जसराम का मृतक विजेंद्र की पत्नी निरमा के साथ कई वर्षों से अवैध संबंध था, जिसे लेकर बिजेंद्र व उसकी पत्नी के बीच हमेशा मनमुटाव रहता था. इसी को लेकर घटना की रात जसराम ने विजेंद्र को शराब पिलाई. इसके बाद तैलिए से गला घोंट कर हत्या कर दी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »