सौतेली बेटी से रेप की कोशिश की तो पत्नी ने उतारा मौत के घाट

हत्यारोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि राजकिशोर ने इससे पहले साल 2018 में भी सौतेली बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की थी. तब मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन तब समझौता हो गया था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 25 मई 2020,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

  • बेटे-बेटी के साथ तार से घोंटा गला
  • हत्या के बाद खुद थाने पहुंची महिला

पंजाब के लुधियाना में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास करने पर 45 साल के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने ही अपने बेटे-बेटी के साथ गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. पति की हत्या करने के बाद महिला खुद ही थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के संबंध में जानकारी दी.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पुत्र, पुत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना शनिवार रात की है. बताया जाता है कि लुधियाना के दरेसी थाना क्षेत्र के महावीर जैन कॉलोनी निवासी 45 साल का मृतक राजमिस्त्री का काम करता था.

उसकी पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक लेकर उससे शादी की थी. पहले पति से उसको एक बेटा और बेटी थी, जो मां के साथ ही रहते थे. हत्यारोपी पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसका पति शनिवार की रात घर लौटा और उसकी पहली संतान 15 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की. बेटी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा.

पत्नी के अनुसार, उसने जब रोकने की कोशिश की, तो वह उसके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया. हत्यारोपी ने बताया कि उसने अपने बेटे-बेटियों के साथ मिलकर तार से पति का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पति ने इससे पहले साल 2018 में भी सौतेली बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की थी.

Advertisement

पत्नी ने बताया कि तब मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन दोनों के बीच समझौता हो गया था. वह अपने पति की ऐसी हरकतों से नाराज थी. पुलिस ने गीता के साथ ही उसके नाबालिग बेटे और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement