शिवसेना नेता की कार ने 3 छात्राओं को कुचला, दो की मौत

पुणे के बारामती में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल स्कूल जा रही तीन छात्राओं को कुचल दिया. इस घटना में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है. वारदात को अंजाम देने वाली एसयूवी कार एक शिवसेना नेता की है. घटना के बाद लोग भड़क गए और कार को आग के हवाले कर दिया.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 12 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

पुणे के बारामती में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल स्कूल जा रही तीन छात्राओं को कुचल दिया. इस घटना में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है. वारदात को अंजाम देने वाली एसयूवी कार एक शिवसेना नेता की है. घटना के बाद लोग भड़क गए और कार को आग के हवाले कर दिया.

Advertisement

बारामती से करीब दस किमी. दूर तीन छात्राएं सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं. जब वे लश्करवाडी और अंजन गांव के बीच थीं, तभी वहां तेजी से आती एक ने तीनों छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया.

कार ने तीनों छात्राओं को इतनी तेज टक्कर मारी कि दो लड़कियों की वहीं मौके पर मौत हो गई. जबकि एक छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

छानबीन में पुलिस को पता चला कि कार शिवसेना के नेता पप्पू माने की है. इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को और उन्होंने गुस्से में कार को आग लगा दी.

इस दौरान कार चालक और कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »