दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर पोर्न चलने की ये थी वजह! CCTV में दिखे 3 संदिग्ध

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में उस वक्त लोग दंग रह गए, जब वहां विज्ञापन के लिए लगाई एक स्क्रीन पर पोर्न फिल्म दिखने लगी. कुछ लोगों ने इस पूरे वाक्ये को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. मामले की शुरूआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं लड़कों ने वाईफाई का प्रयोग कर एलईडी स्क्रीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट किया और पोर्न फिल्म चला दी.

Advertisement
स्क्रीन पर अचानक चल गई पोर्न फिल्म स्क्रीन पर अचानक चल गई पोर्न फिल्म

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में उस वक्त लोग दंग रह गए, जब वहां विज्ञापन के लिए लगाई एक स्क्रीन पर पोर्न फिल्म दिखने लगी. कुछ लोगों ने इस पूरे वाक्ये को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. मामले की शुरूआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं लड़कों ने वाईफाई का प्रयोग कर एलईडी स्क्रीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट किया और पोर्न फिल्म चला दी.

Advertisement

यह घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है. हर रोज की तरह दिल्ली का राजीव चौक मेट्रो स्टेशन लोगों से खचाखच भरा हुआ था. लोग अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए मेट्रो का इंतजार कर रहे थे. ठीक उसी वक्त स्टेशन पर विज्ञापन के लिए लगाई गई एक स्क्रीन पर दिखने लगी.

कुछ लोगों की स्क्रीन पर नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसे अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करने लगे. जिसके बाद यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बताया जा रहा है कि द्वारा यह जगह विज्ञापन के लिए मुहैया करवाई गई है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि यह स्क्रीन किस कंपनी की है.

डीएमआरसी प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि यह जगह विज्ञापन के लिए प्राइवेट कांट्रैक्टर को दी गई है. अगर ऐसी कोई पोर्न क्लिप स्टेशन परिसर में चली है तो इसकी जांच की जाएगी और नियमों के आधार पर कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस इस घटना से पूरी तरह अनजान है. इस मामले में अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है.

Advertisement

मामले की शुरूआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं लड़कों ने वाईफाई का प्रयोग कर एलईडी स्क्रीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट किया और पोर्न फिल्म चला दी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों लड़कों की पहचान कर रही है. वहीं डीएमआरसी की ओर से कांट्रैक्टर को भी वाईफाई पासवर्ड को गोपनीय रखने संबंधी निर्देश दिए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »