बाथरूम में बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो, ऐसे पकड़ा गया

उत्तराखंड में एक सफाईकर्मी बाथरूम में चोरी-छिपे महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. दफ्तर कर्मियों ने पहले तो आरोपी सफाईकर्मी की जमकर पिटाई की, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई.

Advertisement
पुलिस को आरोपी के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं पुलिस को आरोपी के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं

राहुल सिंह

  • देहरादून,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

उत्तराखंड में एक सफाईकर्मी बाथरूम में चोरी-छिपे महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. दफ्तर कर्मियों ने पहले तो आरोपी सफाईकर्मी की जमकर पिटाई की, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई.

चौंकाने वाली यह घटना राजधानी देहरादून की है. आरोपी सफाईकर्मी का नाम संजय नेगी है. पौड़ी का रहने वाला संजय वर्तमान में कौलागढ़ में रहता है. संविदाकर्मी संजय सर्वे ऑफ इंडिया दफ्तर में बतौर सफाईकर्मी कार्यरत है. पुलिस के मुताबिक, संजय पिछले कई दिनों से बाथरूम में महिलाओं की बना रहा था.

Advertisement

दफ्तर में काम करने वाली महिलाओं की मानें तो संजय बाथरूम के रोशनदान से चोरी-छिपे उनके अश्लील वीडियो बना रहा था. सोमवार को इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब एक महिला बाथरूम गई. इसी दौरान महिला की नजर रोशनदान में रखे कैमरे पर पड़ी. महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

जिसके बाद कर्मचारियों ने पहले तो रंगे हाथों पकड़े गए संजय की की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कैंट थाने के प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो क्लिप भी मिली हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement