लंदन में रची जा रही है PM मोदी और CM योगी की हत्या की साजिश!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर आ रही है कि लंदन में बैठे कुछ कश्मीरी आतंकी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर आ रही है कि लंदन में बैठे कुछ कश्मीरी आतंकी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है. दोनों राजनेताओं के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किेए जा रहे हैं.

Advertisement

द एशियन एज अखबार के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से मिले इस इनपुट के बाद सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया गया है कि करीब एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षित आतंकी यूपी में दाखिल हो चुके हैं. स्लीपर सेल की मदद से फिलहाल वो अंडरग्राउंड हैं. इस अलर्ट के बाद यूपी के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिक्षकों को खास निर्दश दिए गए हैं.

डीएम और एसपी को अलर्ट जारी
लोकल इंटेलिजेंस और यूपी एटीएस आतंकी स्लीपर सेल की तलाश कर रही है. यूपी के सभी जिले के डीएम और एसपी सघन तलाशी अभियान में लगे हुए हैं. यूपी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हर मूवमेंट के दौरान सतर्कता बरतने का खास निर्देश है. इसके साथ लखनऊ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकियों से भी इसके मद्देनजर पूछताछ हो रही है.

Advertisement

निशाने पर पीएम और सीएम
बताते चलें कि भोपाल ट्रेन ब्लास्ट और लखनऊ एनकाउंटर के बाद सामने आए आतंक के खुरासान मॉड्यूल ने पहले भी पीएम मोदी का निशाना बनाया था, लेकिन असफल रहा. 11 अक्टूबर को लखनऊ के ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली स्थल से महज 250 मीटर दूर इसके आतंकियों ने टेस्ट ब्लास्ट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »