पाकिस्तान ने सिख नेता की हत्या के आरोप में एक हिंदू नेता को गिरफ्तार किया

स्वात जिले के पाषर्द और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अल्पसंख्यक नेता बलदेव कुमार को उन्हीं की पार्टी के डॉक्टर सरदार सूरन सिंह की हत्या में उनकी कथित भूमिका को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तार किया.

Advertisement
सिख नेता की हत्या के आरोप में एक हिंदू नेता गिरफ्तार सिख नेता की हत्या के आरोप में एक हिंदू नेता गिरफ्तार

सना जैदी

  • पेशावर,
  • 25 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:07 AM IST

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक प्रमुख सिख नेता की हत्या के सिलसिले में रविवार को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक जिला स्तरीय हिंदू नेता को गिरफ्तार किया गया.

स्वात जिले के पाषर्द और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अल्पसंख्यक नेता बलदेव कुमार को उन्हीं की पार्टी के डॉक्टर में उनकी कथित भूमिका को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तार किया.

Advertisement

सिंह (52) खबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के विशेष सहायक थे. पाकिस्तानी तालिबान ने शनिवार को सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. सूरन सिंह की शुक्रवार को कर दी गई थी. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने एक बयान में कहा था कि उसके विशेष कार्यबल के निशानेबाज ने सरदार सूरन सिंह को उनके घर के पास बूनेर जिले में सफलतापूर्वक निशाना बनाया.

मलाकंद डिवीजन के उपमहानिरीक्षक आजाद खान ने बलदेव कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इस गिरफ्तारी के बारे में ब्योरा देंगे. सुरक्षाबल गिरफ्तारी के बाद कुमार को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया.

सहयोगी नेताओं ने की हत्या की निंदा
सिंह की हत्या की सहयोगी नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है. इस अशांत उत्तर पश्चिम प्रांत में शासन करने वाली पीटीआई ने अपनी सरकार से इस हत्या की जांच के लिए जांच आयोग गठित करने को कहा है. सिंह डॉक्टर, टीवी एंकर और नेता थे. वर्ष 2011 में पीटीआई में शामिल होने से पहले सिंह नौ सालों तक जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के सदस्य थे. वह तहसील परिषद, पाकिस्तान सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति और एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के सदस्य भी थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »