यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में एक पुलिसकर्मी ने वर्दी को दागदार कर दिया. पुलिस वाले ने एसएसपी ऑफिस के पीछे एक सात वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर जा पहुंचे और आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली.
यह शर्मनाक वारदात सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित घटी. जानकारी के अनुसार एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ अम्बेडकर कालोनी, सूरजपुर में रहती है. वह एक निजी कंपनी में काम करती है. चार वर्ष पहले बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई. वह जैसे तैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है.
गुरुवार को वह ड्यूटी पर गई हुई थी. पीछे घर में उसकी मासूम बच्ची सो रही थी. तभी एक पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आया और वहां सो रही बच्ची के साथ दुराचार किया. लड़की की चीख पुकार सुनकर लोग कमरे की तरफ भागे. वहां जाकर लोगों ने देखा कि पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में था.
तभी सबने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया. जिसका नाम सुभाष है. वह चंदौली जिले का रहने वाला है.
इस वक्त उसकी तैनाती सूरजपुर स्थित सेलटैक्स दफ्तर में है. फिलहाल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
परवेज़ सागर / तनसीम हैदर