दिल्लीः एनडीएमसी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

दिल्ली में सीबीआई ने एनडीएमसी के एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की. सीबीआई आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
सीबीआई आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है सीबीआई आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

दिल्ली में सीबीआई ने एनडीएमसी के एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की. सीबीआई आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है.

सीबीआई को खबर मिली थी कि एनडीएनसी का इंस्पेक्टर विजय कुमार रेहड़ी लगाने वालों से की मांग कर रहा है. वो लगातार उन लोगों पर घूस देने का दबाव बना रहा था. परेशान होकर रेहड़ी संचालकों ने इस मामले की शिकायत सीबीआई के अधिकारियों से की.

Advertisement

मामला संज्ञान में आने पर सीबीआई ने जाल फैलाया. एनडीएमसी के इंस्पेक्टर को पैसा देने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में बुलाया गया. जब वह शिकायतकर्ताओं से रिश्वत ले रहा था. ठीक उसी वक्त सीबीआई ने उसे रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया.

की टीम विजय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. अब सीबीआई आरोपी इंस्पेक्टर के आवास की जांच पड़ताल कर रही है. सीबीआई को शक है कि उसने कई मामलों में रिश्वत ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »