तीसरी मंजिल से गिरकर निर्वस्त्र 'गे' की रहस्यमयी मौत

दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार रात एक शख्स की तीसरे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई. ऊपर से गिरते वक्त उस शख्स के शरीर पर एक भी कपड़ा नही था. वह पूरी तरह निर्वस्त्र था. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जांच में यह मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. पुलिस की जांच जारी है.

Advertisement
दिल्ली के द्वारका इलाके की वारदात दिल्ली के द्वारका इलाके की वारदात

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार रात एक शख्स की तीसरे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई. ऊपर से गिरते वक्त उस शख्स के शरीर पर एक भी कपड़ा नही था. वह पूरी तरह निर्वस्त्र था. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जांच में यह मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. पुलिस की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन साढे आठ बजे दिल्ली पुलिस को सुचना मिली कि एक शख्स द्वारका के जनता फ्लैट के तीसरे फ्लोर से नीचे गिर गया है. घायल शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो एक हैरतअंगेज कहानी सामने आई. दरअसल यह पूरा मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सौरभ घई है. वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का रहने वाला था. सौरभ जनता फ्लैट में अपने दोस्त अमित पुरी से मिलने आया था. दोनों की दोस्ती के माध्यम से हुई थी. अमित ने बताया कि वह गे है. सौरभ से उसकी दोस्ती की वजह भी यही थी. रविवार अमित ने सौरभ को अपने घर पर बुला लिया. इसके बाद दोनों कमरे के अंदर निर्वस्त्र थे.

अमित ने आगे बताया कि इसी दौरान सौरभ बालकनी की तरफ गया और अचानक नीचे गिर गया. इसके बाद उसने पुलिस को फोन इस घटना की जानकारी दी. अमित शराब के नशे में था. सौरभ ने शराब पी थी या नहीं ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. लेकिन सौरभ की मौत अभी तक बनी हुई है, क्योंकि अमित के बयानों में कई पेंच हैं, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है.

इन सवालों के जवाब तलाश रही है पुलिस

  • क्या सौरभ की मौत एक हादसा था या फिर कोई गहरी साजिश?
  • क्या सौरभ ने खुदकुशी की या फिर तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया?
  • घटना के वक्त क्या फ्लैट में दो लोग ही थे या गे-पार्टी हो रही थी?
  • क्या घटना से पहले इन दोनों के बीच कहीं झगड़ा तो नहीं हुआ था?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »