दिल्लीः गर्भवती विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़

दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़ित महिला गर्भवती है और वारदात के वक्त वह अपने पति के साथ थी. महिला को साथ आरोपियों ने मारपीट भी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़ित महिला गर्भवती है और वारदात के वक्त वह अपने पति के साथ थी. महिला को साथ आरोपियों ने मारपीट भी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में बीते शुक्रवार की रात म्यामार की नागिरक 23 साल की अपने पति के साथ अपने घर जा रही थी. वह सीतापुरी इलाके में रहती है. जैसे ही वह अपने पति के साथ कार से घर के करीब पहुंची, तभी वहां मौजूद तीन लड़को ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब उसके पति ने इस बात का विरोध किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी.

Advertisement

इस दौरान गर्भवती पीड़ित महिला पति को बचाने आई तो लड़कों ने उस पर भी हमला कर दिया. उन्होंने महिला के साथ गाली गलौच भी की. हमले में महिला के सिर में गहरी चोट आई. महिला के पति और आस-पास के लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा. दो आरोपी वहां से फरार हो गए.

पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस हरकत में आ गई और घटना के कुछ देर बाद ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. तीन में से दो नाबालिग हैं.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित पति पत्नी रिफ्यूजी हैं. वे कुछ सालों से दिल्ली में ही रहते हैं. दोनों पास ही एक फैक्टी में काम करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. वारदात में शामिल नाबालिग आरोपियों के संबंध में पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से गुज़ारिश की है कि नाबालिग आरोपियों के साथ बालिगों की तरह पेश आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »