विराट से ऑडी खरीदकर प्रेमिका को गिफ्ट करने वाला घोटालेबाज गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर ने क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी कार 60 लाख रुपये में खरीदी थी. ये कार सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी थी.

Advertisement
सागर ठक्कर उर्फ शैगी सागर ठक्कर उर्फ शैगी

सना जैदी

  • ठाणे,
  • 09 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी अधिकारी बनकर अमेरिकियों से 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रेमिका के लिए खरीदी थी विराट की ऑडी
के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर ने क्रिकेटर विराट कोहली से उनकी 2.3 करोड़ की ऑडी कार 60 लाख रुपये में खरीदी थी. ये कार सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी थी.

Advertisement

13 अप्रैल तक पुलिस हिरासत
ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि ठक्कर को शुक्रवार रात दुबई से लौटते ही मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने ठक्कर को 13 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

परमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद दुबई में रह रहे ठक्कर ने भारत लौटने का फैसला किया. अदालत में पेश किए जाने से पहले ठक्कर से पूछताछ करने वाले आयुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसे कंप्यूटर और संबद्ध तकनीक के साथ-साथ भारतीय और अमेरिकी कानूनी व्यवस्था की भी अच्छी जानकारी है.

घोटाले के बाद से फरार था सागर
पुलिस के मुताबिक ठाणे में करीब आधा दर्जन के जरिए यह घोटाला वर्ष 2013 से चल रहा था. इसमें अमेरिका के कम से कम 15,000 करदाताओं को निशाना बनाया गया था. पुलिस के पिछले साल ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित कॉल सेंटरों पर छापा मारने के बाद इस घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »