हरियाणाः नाबालिग छात्र ने गर्लफ्रेंड के प्रेमी को मार डाला

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक नाबालिग छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र ने लाश को झाडियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया.

Advertisement
नाबालिग आरोपी ने चाकू से विशाल की गर्दन काट डाली नाबालिग आरोपी ने चाकू से विशाल की गर्दन काट डाली

परवेज़ सागर / BHASHA

  • फरीदाबाद,
  • 17 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक नाबालिग छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र ने लाश को झाडियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया.

घर से लापता हो गया था विशाल
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यह वारदात बीती दस अगस्त की है. शहर में रहने वाला विशाल नामक 12वीं कक्षा का 10 अगस्त को दिन में करीब डेढ़ बजे घर से कहीं चला गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. उसका फोन भी बंद आ रहा था. घर वाले उसे तलाशते रहे लेकिन तीन दिन तक कुछ पता नहीं चला. 13 अगस्त को विशाल के परिजनों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी.

Advertisement

छात्रा से की थी आखरी बार बात
पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू की. पुलिस को जांच में पता चला कि अंतिम बार उसकी बात किसी छात्रा से हुई थी. पुलिस छात्रा के पास पहुंची तो उसने बताया कि विशाल 10 अगस्त को कॉलोनी में ही रहने वाले सुंदर (नाम परिवर्तित) के साथ गया था. पुलिस सुंदर के घर गई तो पता चला कि 10 अगस्त को ही वह घर वालों को बिना कुछ बताए हाथरस अपने गांव चला गया है. इस बात से पुलिस का शक उस पर गहरा हो गया.

छात्रा से प्रेम करता था सुंदर
पुलिस सुंदर तक जा पहुंची और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कॉलोनी की 11वीं कक्षा की छात्रा से वह प्रेम करता था. विशाल भी उसी लड़की को चाहने लगा था, लड़की भी उसी को पसंद करने लगी थी. यही बात सुंदर को नागवार गुजरी और उसने विशाल को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली.

Advertisement

चाकू से की विशाल की हत्या
सुंदर ने अपनी कॉलोनी में ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा और विशाल को बहलाकर अपने पास बुला लिया. वह उसे सेक्टर-25 में गुडग़ांव नहर के किनारे झाडिय़ों में ले गया. वहां उसने विशाल की गर्दन पर चाकू से दो वार किए और उसकी कर दी. हत्या के दौरान विशाल से उसका संघर्ष भी हुआ था.

कोर्ट ने आरोपी को भेजा बालसुधार गृह
पुलिस के मुताबिक चाकू लगने के थोड़ी देर बाद ही विशाल ने दम तोड़ दिया था. सुंदर उसे वहीं छोड़ चाकू को नहर में फेंककर अपने गांव चला गया था. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किशोर अदालत में पेश किया है. अदालत ने उसे बाल सुधारगृह भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »