यूपीः एटा से नाबालिग लड़के का अपहरण

यूपी के एटा जिले में एक नाबालिग लड़के को अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पहले लड़के को खुद तलाश करने की कोशिश की. लेकिन बाद में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • एटा,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक नाबालिग लड़के को अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पहले लड़के को खुद तलाश करने की कोशिश की. लेकिन बाद में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.

मामला एटा जिले के रोरी गांव का है. जहां रहने वाले किसान के 15 वर्षीय पुत्र का कर लिया गया. परिजनों के तलाशने के बाद लड़के के नहीं मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

एटा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव के एक किसान का पुत्र निखिल मिश्रा सोमवार को अपने घर से खेत में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वही वह वापस घर नहीं लौटा.

परिजनों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. फिर परिजनों ने को इस मामले की सूचना दी. पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

अब निखिल की तलाश की जा रही है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई सुराग पुलिस के हाथ लग पाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »