घर में घुसकर 12 वर्षीय लड़की की हत्या, दो छोटी बहनों से किया बलात्कार

मैक्सिको के सियूदाद जुआरेज शहर में हत्या और बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शातिर हमलावर ने एक घर पर धावा बोलकर पहले 12 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी और फिर मृतका की दो छोटी बहनों के साथ बलात्कार किया.

Advertisement
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर

  • मैक्सिको सिटी,
  • 25 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

मैक्सिको के सियूदाद जुआरेज शहर में हत्या और बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शातिर हमलावर ने एक घर पर धावा बोलकर पहले 12 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी और फिर मृतका की दो छोटी बहनों के साथ बलात्कार किया.

इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. चिहुआहुआ स्टेट के अभियोजक कार्यालय ने इस संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि 12 वर्षीय दम घुटने से हुई है. उन्होंने घटना का शिकार बनी अन्य दो लड़कियों की उम्र का खुलासा नहीं किया.

Advertisement

हालांकि सियूदाद जुआरेज की स्थानीय मीडिया के अनुसार पीड़ित बच्चियों की उम्र 11 और 10 वर्ष है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां यह वारदात अंजाम दी गई है, वो इलाका शहर के निम्न आय वर्ग के लोगों का है. वहीं बुधवार के दिन आरोपी ने एक रिहाइशी कालोनी में स्थित घर को अपना निशाना बनाया. शायद उसे इस बात की जानकारी भी थी कि घर में तीन छोटी लड़कियां अकेली हैं.

फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. की तलाश की जा रही है. दोनों घायल बच्चियों को उपचार दिया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »