दिल्ली: पति से अलग रह रही महिला पर बॉयफ्रेंड ने किए चाकू से 12 वार

जांच में सामने आया है कि महिला और अनवर की गहरी दोस्ती थी. महिला शादीशुदा है, लेकिन काफी समय से अलग रह रही है.

Advertisement
विवाहित महिला पर बॉयफ्रेंड ने किया जानलेवा हमला विवाहित महिला पर बॉयफ्रेंड ने किया जानलेवा हमला

हिमांशु मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक महिला पर उसके दोस्त ने ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमलावर पीड़िता को मृत समझकर फरार हो गया, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

घटना दिल्ली के सरिता विहार इलाके की है. बुधवार की रात करीब 8.45 बजे के आसपास दो पुलिसकर्मी लाखन सिंह और राहुल जसोला गोल चक्कर के पास गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान उन्होंने एक लड़के और लड़की को एक स्कूटी पर बैठे बात करते देखा.

लेकिन कुछ दूर गश्त करने के बाद जब दोनों पुलिकर्मी वापस लौटे तो चौराहे पर काफी भीड़ दिखाई दी. एक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच चुका था. गश्त करने वाले दोनों पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा 32 साल की महिला पड़ी हुई थी.

महिला के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. पुलिस वालों ने तुरंत महिला को नजदीक ही स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया. रास्ते में घायल महिला ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेटर नोएडा की रहने वाली और उसके दोस्त अनवर ने ही उसे चाकू से वार कर घायल किया है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला और अनवर की गहरी दोस्ती थी. महिला शादीशुदा है, लेकिन काफी समय से अलग रह रही है. पुलिस ने गुरुवार की शाम अनवर को जसोला इलाके से हिरासत में ले लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.

वहीं पीड़िता के भाई का कहना है कि यह मामला पैसों के लेन देन का है. अनवर ने 5 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अब वह पैसे वापस नहीं कर रहा है. पुलिस अभी तक महिला का बयान नहीं दर्ज कर सकी है. पुलिस का कहना है कि जब तक पीड़ित महिला अपना बयान नहीं दर्ज करा देती, तब तक ये पूरी तरह साफ नहीं हो सकेगा कि अनवर ने हमला क्यों किया.

पुलिस के मुताबिक अनवर ने पैसों के लेनदेन की बात से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि यह मामला का हो सकता है. हालांकि पीड़िता जबतक बयान दर्ज नहीं करा देती, घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सकेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement