दिल्ली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. इसकी ताजा मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब दक्षिणी दिल्ली में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी.

Advertisement
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है

BHASHA / परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

राजधानी दिल्ली में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. इसकी ताजा मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब दक्षिणी दिल्ली में दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी.

हत्या की यह वारदात दिल्ली के जैतपुर इलाके में हुई. बीती रात बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने 32 वर्षीय दिलीप की उस वक्त गोली मारकर कर दी, जब वह किसी काम से पैदल ही कहीं जा रहा था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे दिलीप अपने घर से निकलकर पैदल ही कहीं जा रहा रहा था. वह अपने घर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और पास से दो गोलियां मारी.

गोली लगते ही दिलीप जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई. वारदात दलीप के घर के पास ही हुई है. इस वारदात को अंजाम देते ही हमलावर मौके से फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक मृतक दिलीप चार महीने पहले एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें वह अपना एक हाथ खो चुका था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »