ब्राजील की जेल में कई बार हुई झड़प, 14 कैदियों की मौत

पूर्वोत्तर ब्राजील की जेल में पिछले सप्ताहांत पर हुई झड़पों में 14 कैदियों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार सेअरा राज्य की दो जेलों में बंद कैदियों के दो प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए. ये झड़पें जेल सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल के दौरान शुरू हुईं.

Advertisement
जेल के सुरक्षाकर्मी भी काम पर वापस लौट आए हैं जेल के सुरक्षाकर्मी भी काम पर वापस लौट आए हैं

परवेज़ सागर / BHASHA

  • रियो डी जेनेरियो,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

पूर्वोत्तर ब्राजील की जेल में पिछले सप्ताहांत पर हुई झड़पों में 14 कैदियों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार सेअरा राज्य की दो जेलों में बंद कैदियों के दो प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए. ये झड़पें जेल सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल के दौरान शुरू हुईं.

गवर्नर कैमिलो सेंटाना ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उनकी जेलों में जो कुछ भी हो रहा है, उससे वह बेहद दुखी हैं और वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द जेल व्यवस्था में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

Advertisement

उन्होंने उत्कृष्ट नेशनल सिक्योरिटी फोर्स से अतिरिक्त सैन्य बल भेजने की मांग की है. राज्य के अधिकारियों ने कहा कि वे इन घातक झगड़ों की वजह की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हालात पर काबू पा लिया गया है.

गवर्नर कैमिलो सेंटाना ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने एक जेल में एक अस्थायी सुरंग देखी है, लेकिन किसी के फरार होने की पुष्टि नहीं हुई है. हड़ताल पर गए जेल सुरक्षाकर्मी तब से काम पर लौट आए हैं.

ब्राजील की जेलें आपराधिक गिरोहों के लिए बेहद भीड़भाड़ वाली जगहें हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच ने हाल ही में इन्हें एक मानवाधिकार आपदा कहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »