कानपुर मुठभेड़ः शहीद सिपाही की हथेली पर लिखा मिला वाहन नंबर, हो रही जांच

जांच टीम ने शहीद सिपाही की हथेली पर अंकित मिले वाहन नंबर को भी जांच में शामिल कर लिया है. इस वाहन नंबर के सहारे भी जांच टीम को कुछ जानकारी हाथ आने की उम्मीद है.

Advertisement
मुठभेड़ में शहीद हुए थे 8 पुलिसकर्मी (फाइल फोटोः पीटीआई) मुठभेड़ में शहीद हुए थे 8 पुलिसकर्मी (फाइल फोटोः पीटीआई)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • कानपुर,
  • 04 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

  • दम तोड़ने से पहले सिपाही ने लिखा नंबर
  • जांच में शामिल किया गया वाहन नंबर भी

कानपुर में बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं, वहीं जांच टीम को नए सुराग भी मिल रहे हैं. विकास दुबे की कॉल डिटेल खंगालने पर उसमें कुछ पुलिसवालों के भी नंबर मिले हैं, वहीं अब पुलिस को एक गाड़ी का नंबर भी मिला है.

Advertisement

इस वाहन नंबर के सहारे भी जांच टीम को कुछ जानकारी हाथ आने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में शहीद हुए एक सिपाही ने दम तोड़ने से पहले अपनी हथेली पर यह वाहन नंबर लिखा था. उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद सिपाही ने हथेली पर वाहन नंबर इसलिए लिखा होगा ताकि बाद में जांच के दौरान पुलिस को कुछ पता चल सके.

जांच टीम ने शहीद सिपाही की हथेली पर अंकित मिले वाहन नंबर को भी जांच में शामिल कर लिया है. जांच दल वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी मालूम करने साथ ही यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि इस वाहन का पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले बदमाशों से क्या कनेक्शन है?

गौरतलब है कि इससे पहले जांच के दौरान यह सामने आया है कि चौबेपुर थाने पर ही तैनात एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस टीम के जाने की जानकारी दी थी. पुलिस उस दारोगा के साथ ही एक सिपाही और एक होम गार्ड से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने विकास दुबे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है. उसकी तलाश के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Advertisement

बता दें कि कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए गुरुवार देर रात पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर उन पर फायर कर दिया. इस घटना में क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. शुक्रवार को दिन में पुलिस ने मुठभेड़ में विकास के मामा और एक अन्य बदमाश को मार गिराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »