झारखंडः पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार

झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया. जबकि दो नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने इनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर

  • सिमडेगा,
  • 12 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया, जबकि दो नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने इनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सिमडेगा जिला पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान जंगली इलाके में पुलिस की संयुक्त पार्टी ने सर्च ऑपरेशन चलाया. जैसे ही पुलिस टीम घने जंगल में पहुंची तो वहां घात लगाए बैठे नक्सलियों ने शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी. कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी चलती रही. जब फायरिंग रुकी तो पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन किया.

इस दौरान पुलिस को मौके से एक नक्सली की लाश बरामद हुई, जबकि वहां छिपे बैठे दो नक्सली भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बंदूकें, जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है.

मुठभेड़ के बाद अन्य वहां से भाग खड़े हुए. पुलिस जिंदा पकड़े गए दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी नक्सली इस इलाके में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »