झारखंडः दो नाबालिग लड़कियों से 11 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार

बताया जा रहा है कि एक पीड़िता ने वारदात से पहले अपने एक दोस्त को फोन पर अपनी लोकेशन बताई थी. उसी के बाद वहां 11 लड़के पहुंच गए और उन सबने मिलकर गैंगरेप की इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

Advertisement
पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • लोहारदगा,
  • 20 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

झारखंड के लोहारदगा में जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ 11 लोगों ने बलात्कार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात बीती 16 अगस्त की है.

जिले के पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिरी हररा टोली इलाके में दबिश दी और वहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

डीएसपी ने बताया कि वारादात में शामिल सभी आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है. जिन्होंने बीती 16 अगस्त को लड़कियों के साथ उस वक्त किया था, जब वे हिरी हररा टोली क्षेत्र में अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थी. आरोपियों ने उन्हें हिरी रेलवे पुल के पास घेर लिया था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया. वे दोनों नाबालिग लड़कियों और उनके पड़ोसी को एक सुनसान जगह पर ले गए. जहां उन्होंने पहले उनके पड़ोसी की जमकर पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद उन लोगों ने बारी बारी से लड़कियों के साथ बलात्कार किया.

डीएसपी आशीष के मुताबिक आरोपियों ने वारदात के वक्त पीड़ितों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे. पुलिस ने बाद में लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया. इस घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर टास्क फोर्स का गठन किया.

Advertisement

जांच टीम का नेतृत्व उप-मंडल पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और डीएसपी आशीष कुमार महली कर रहे थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी के घर से पीड़ितों के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »