J-K: श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बसीर अहमद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आतंकी बसीर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने मंगलवार को बसीर अहमद को गिरफ्तार किया.

Advertisement
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बशीर अहमद (ANI) जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बशीर अहमद (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बसीर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने मंगलवार को बसीर अहमद को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है.

2007 में दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद बशीर गिरफ्तार हुआ था. बाद में निचली अदालत से बरी हो गया था. हालांकि हाई कोर्ट ने इसे सजा सुनाई थी. बाद में जमानत मिलने के बाद हाई कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, इसलिए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. खुफिया सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसके दो और साथियों को दिल्ली पुलिस ने इसी साल गिरफ्तार किया था. इनके नाम फैयाज और मजीद बाबा हैं.

Advertisement

पिछले महीने 22 जून को बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मदका एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था. बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई थी. आतंकवादियों और राष्ट्रीय राइफल्स व राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसमें लुकमान को मार दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »