जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की डिब्रीफिंग पूरी, परिवार के साथ बिताएंगे छुट्टियां

Wing Commander Abhinandan Debriefing बेशक हिंदुस्तान के शूरवीर अभिनंदन दुश्मन के कब्ज़े में थे, लेकिन दुश्मन की गिरफ्त में होने के बावजूद देश के इस लाल के दिल में देश की ही याद थी.

Advertisement
विंग कमांडर अभिनंदन करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे (फाइल फोटो) विंग कमांडर अभिनंदन करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे (फाइल फोटो)

परवेज़ सागर / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

पाकिस्तान में घुसकर उनके लड़ाकू विमान को तबाह करने वाले भारत के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की डिब्रीफिंग खत्म हो गई है. इसके बाद उन्हें तीन सप्ताह के लिए छुट्टी पर जाने की सलाह दी गई है.

भारतीय वायु सेना ने अभिनंदन की डिब्रीफिंग पूरी कर ली है. इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी कैद में बिताए अपने अनुभव सुनाए. जहां उन्हें अत्यधिक मानसिक यातना भी दी गई थी.

Advertisement

पाकिस्तान की कैद से छूटने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन को दिल्ली में रिसर्च और रेफरल अस्पताल में चेकअप और उपचार के लिए रखा गया था. अब विंग कमांडर तीन सप्ताह की छुट्टी के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे.

सेना अस्पताल में इलाज के दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई बड़े नेताओं और अधिकारियों ने विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात की थी.

बेशक हिंदुस्तान के शूरवीर अभिनंदन दुश्मन के कब्ज़े में थे, लेकिन दुश्मन की गिरफ्त में होने के बावजूद देश के इस लाल के दिल में देश की ही याद थी. जिस तरह अभिनंदन ने सीना चौड़ा करके दुश्मन के सख्त सवालों का सामना किया, उससे पूरा देश उनका कायल हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »