पंजाबः फिरोजपुर सेक्टर से पांच करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा सुरक्षा घेरे के बीच विशेष तलाशी अभियान चलाया. जहां तलाशी के दौरान एक पैकेट हेरोइन बरामद की. बरामद पैकेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड रुपये आंकी गई है.

Advertisement
बरामद नशीले पदार्थ की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है बरामद नशीले पदार्थ की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जालंधर,
  • 03 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा सुरक्षा घेरे के बीच विशेष तलाशी अभियान चलाया. जहां तलाशी के दौरान एक पैकेट हेरोइन बरामद की. बरामद पैकेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड रुपये आंकी गई है.

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के प्रवक्ता डी.एस. राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर सेक्टर की बरेके सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने दोपहर बाद एक विशेष तलाशी अभियान चलाया. यह तलाशी अभियान सीमा सुरक्षा घेरे और के बीच चलाया गया.

Advertisement

राणा ने बताया कि तलाशी के दौरान जवानों को वहां एक पैकेट मिला. इस पैकेट से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. जिसका वजन एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड रुपये आंकी गई है.

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से इस साल अब तक 220 किलो से अधिक हेरोइन बरामद करने में सफलता पाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »