टॉयलेट जाने वाली महिलाओं को बनाती थी शिकार, अब जेल पहुंची शातिर चोर

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने एक ऐसी हाई प्रोफाइल महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है. आरोपी महिला टॉयलेट में आने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी. पुलिस ने आरोपी महिला को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है.

Advertisement
आरोपी महिला चोर अभी तक कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है आरोपी महिला चोर अभी तक कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने एक ऐसी हाई प्रोफाइल महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है. आरोपी महिला टॉयलेट में आने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थी. पुलिस ने आरोपी महिला को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, महिला बिहार की रहने वाली है. महिला आरोपी बेहद शातिराना तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी. यह हाई प्रोफाइल महिला चोर दिल्ली एनसीआर में दर्जनों चोरी कर चुकी है.

Advertisement

गुड़गांव मेट्रो पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी देवी चरण के मुताबिक, यह महिला चोर मेट्रो स्टेशन पर बने लेडीज़ टॉयलेट में शौच करने आई महिलाओं को अपना निशाना बनाती थी. आरोपी महिला लेडीज़ टॉयलेट में तब तक इंतजार करती थी, जब तक कोई अन्य महिला शौच के लिए नहीं आती थी, जैसे ही महिलाएं अपने बैग को वॉशबेसिन पर रख टॉयलेट यूज़ करने के लिए अंदर जाती थी, वैसे ही यह शातिर चोर महिला का पर्स साफ कर देती थी.

पुलिस ने बताया कि शातिर महिला चोर की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है. बताते चलें कि बीती रात महिला को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन से उस समय पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए किसी महिला शिकार की तलाश कर रही थी.

Advertisement

गुड़गांव पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद महिला को जिला अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement